धमतरी

माध्यमिक शाला गोरेगांव में मनी गुरु पूर्णिमा
14-Jul-2025 8:46 PM
 माध्यमिक शाला गोरेगांव  में मनी गुरु पूर्णिमा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 14 जुलाई। संकुल केंद्र अमाली अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला गोरेगांव में महर्षि वेदव्यास के जन्मदिवस के उपलक्ष में माध्यमिक शाला गोरेगांव में गुरु पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक व शिक्षक राकेश कुमार कोसरिया, चंद्रप्रभा साहू, गीतांजलि मेश्राम को छात्र-छात्राओं ने अपने पूज्य गुरुजनों को मुख्य अतिथि नियुक्त कर सम्मानित किया। समस्त अतिथियों ने मां शारदे के तेल चित्रों पर गुलाल लगाकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समस्त छात्र-छात्राओं ने गुरुजनों के सम्मान में गीत, कविता, कहानी , प्रेरक प्रसंग आदि प्रस्तुत किया। प्रधान पाठक कौशल प्रसाद साहू ने गुरू पूर्णिमा के आज से 5000 वर्ष पहले आषाढ़ मासे शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि को त्रेता युग के अंत में महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ है । तभी से आज के दिन को गुरु पूर्णिमा के रूप में धूमधाम से मनाया जाता है। महर्षि वेदव्यास जी विश्व के प्रथम गुरु के रूप में जाना जाता है। उनके प्रमुख रचनाएं भगवत गीता, महाभारत, 18 पुराण प्रमुख है।

कार्यक्रम का संचालन दीपिका साहू व लावण्या सार्वा ने किया। उक्त कार्यक्रम में ईश्वरी ऐल्मा, गंगा यादव, ऋषिकेश साहू, उर्वशी साहू हर्ष कुमार साहू आदि ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं। अंत में सभी छात्राओं को मिष्ठान वितरण किया गया।


अन्य पोस्ट