धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 13 जून। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर भाजपा केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर मण्डल स्तर पर संकल्प से सिद्धि अभियान चलाने के लिए बूथ स्तर के कार्यकताओं का बैठक हुई। जिसमें विकसित भारत का अमृत काल, सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण जैसे विषयों पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचने का संकल्प लिया गया।
शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में अभियान की कार्ययोजना को लेकर कुरूद भाजपा मण्डल स्तरीय बैठक रखा गया। जिसमें अध्यक्ष कृष्णकांत साहू ने कहा कि त्याग-तपस्या के बाद सत्ता मिली और पीएम मोदी के नेतृत्व में 11 साल सफलतापूर्वक पूरे हुए हैं। तिलोचंद जैन एवं ज्योति चंद्राकर ने कहा कि संकल्प से सिद्धि तक नामक विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी नेता कार्यकर्ता सभी बूथों पर जाकर मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाएंगे। साथ ही, कांग्रेस शासन के दौरान हुई विफलताओं की भी जानकारी घर-घर दी जाएगी। इसके लिए रणनीति तय की गई है।
मण्डल प्रभारी आदर्श चंद्राकर ने बताया कि मंडल स्तर संकल्प से सिद्धि तक का कार्यशाला भाठागांव में 14 जून सुबह 11 बजे होना है जिसमें मंडल के समस्त बूथ के कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आभार पूर्व मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर ने किया। इस मौके पर महामंत्री प्रभात बैस, मालकराम साहू, टिकेश साहू, हरिशंकर सोनवानी,चैनसिंग साहू, भरतभूषण पंचायन, मूलचंद सिन्हा आदि उपस्थित थे।


