धमतरी

कुरुद नवोदय में प्रतिभा सम्मान
16-May-2025 9:40 PM
कुरुद नवोदय में प्रतिभा सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 16 मई। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद में  प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सीबीएसई बोर्ड बारहवीं विज्ञान परीक्षा में विद्यालय में सर्वोत्कृष्ठ स्थान प्राप्त करने पर नुपुर शर्मा 97.6 प्रतिशत प्राप्त किया साथ ही अभीनाश बेहरा ने दसवीं बोर्ड परीक्षा में  97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।

इन्हें समाज के गणमान्य व्यक्तियों के समक्ष पुरस्कृत किया गया। इन दोनों छात्र- छात्राओं ने उपस्थित लोगों के समक्ष अपनी मेहनत और अपनी पढ़ाई की योजना के बारे में बताया एवं इस पुरस्कार एवं आशीर्वाद के लिए इन दोनों ने विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार विद्यार्थी, उपप्राचार्य परमानंद दनसना एवं गुरुजनों आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में डॉ. अशोक शर्मा, देवव्रत साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत, मनीष साहू पार्षद, रमेश साहू पूर्व पार्षद, आशीष शर्मा अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, रवि शर्मा, अश्वनी शर्मा, कोमल शुक्ला,  कल्याणी शर्मा, गायत्री शर्मा, लक्ष्मीकांत द्विवेद्वी, रूद्रांश साहू, गौरव साहू,  सुनीता बेहरा, युक्ती शर्मा आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट