धमतरी

कुरुद विस के चारों भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित
07-May-2025 3:35 PM
कुरुद विस के चारों भाजपा  मंडल की कार्यकारिणी घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 7 मई। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य एवं विधायक कुरूद अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन पर जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने कुरूद विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्षों द्वारा अनुशंसित पदाधिकारी एवं कार्यकरिणी का अनुमोदन कर सूची जारी की है।

 जिसके मुताबिक कुरूद भाजपा मंडल की कमान अध्यक्ष कृष्णकांत साहू के हाथों में होगी। लेकिन सहयोग के लिए चार उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। जिसमें निर्मला साहू बानगर, धनेश्वरी निर्मलकर राखी, दुलेश्वर ध्रुव 

चर्रा, भोज साहू बगौद, शामिल हैं। अटंग के कोमल शुक्ला को कोषाध्यक्ष और कुरूद के प्रभात बैस एवं कुहकुहा के हरिनारायण साहू को महामंत्री तथा भुपेन्द्र सिन्हा कुरूद,ईश्वर निषाद सेलदीप,तारा साहू परखंदा,उर्वशी बांधेकर चरमुडिय़ा को मंत्री बनाया गया है।इसी तरह भखारा मंडल अध्यक्ष रवि सिन्हा सिलघट के साथ यशोदा साहू कचना, खिलेश्वरी बैस सिहाद, नितेश सिन्हा चरोटा, ऋषि साहू रामपुर को उपाध्यक्ष एवं चोवाराम साहू कोर्रा को कोषाध्यक्ष, गौतम जैन भखारा, एवन साहू भेण्डरवानी को महामंत्री तथा मुकेश साहू जोरातराई को मंत्री बनाया गया है।  सिरी मंडल अध्यक्ष लोकेश साहू फुसेरा की सहयोगी टीम में शंकुतला देवांगन चारभांठा, नारायण साहू, नागेश साहू, कामनी साहू चिंवरी को उपाध्यक्ष, केवल चंद्राकर सिवनीकला को कोषाध्यक्ष तथा भाजपा की राजनीति में तेजी से अपनी जगह बनाने वाले तेज तर्रार अधिवक्ता थानेश्वर तारक गोजीगोजी एवं गौरव भोसले खुरसेगा को महामंत्री बनाया गया है। जबकि पूरण घृतलहरे अछोटी, हेमलाल यादव खर्रा, दुर्गा साहू  भैंसमुंडी, वंदना ध्रुव सिरी को संगठन मंत्री का दर्जा दिया गया है। इसी प्रकार मेघा मंडल अध्यक्ष कल्याण राजपुत के केबिनेट में हृदयराम साहू, लेखन साहू, निर्मला वर्मा, वीणा सोनबेर को उपाध्यक्ष और संतोष सोनी,कोषाध्यक्ष प्रीतम देवांगन, कुशलकांत साहू, महामंत्री तथा चंद्रहास साहू, ईश्वरी साहू, श्रवण निषाद, लोकेश्वरी पटेल को मंत्री बनाया गया है।

सभी मंडल में 46-46 कार्यकर्ताओं को कार्यकरणी सदस्य बनाकर पार्टी संगठन को चुस्त दुरुस्त और कारगर बनाने का दायित्व सौंपा गया है।


अन्य पोस्ट