धमतरी

समर कैंप में बनाई मिट्टी की कलाकृतियां बच्चों ने महापौर को भेंट की
05-May-2025 4:49 PM
समर कैंप में बनाई मिट्टी की कलाकृतियां बच्चों ने महापौर को भेंट की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 5 मई। ऑल इंडिया लीनेस क्लब और कृति फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट के समर कैंप में बच्चों ने महापौर रामू रोहरा को मिट्टी से बनी कलाकृतियां भेंट कीं। उन्होंने कहा, बचपन में हम भी मिट्टी के खिलौने बनाते थे। आज बच्चों ने जो सुंदर खिलौने बनाए हैं, उन्होंने मेरा बचपन याद दिला दिया।

महापौर ने बच्चों को मिट्टी और जल के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सदियों से हमारी माटी, उसकी उपज, संस्कृति और परंपराएं नहीं बदली हैं। हमें देश में बनी चीजों का उपयोग करना चाहिए। मेक इन इंडिया और मेड इन इंडिया को अपनाना चाहिए। मिट्टी के खिलौने न केवल कलात्मक और रचनात्मक विकास करते हैं, बल्कि ये पर्यावरण के अनुकूल, बायोडिग्रेडेबल, केमिकल-मुक्त, सुरक्षित और स्वस्थ भी होते हैं।

आयुक्त प्रिया गोयल ने कहा कि मिट्टी के खिलौने बच्चों के लिए सुरक्षित और मजेदार विकल्प हैं। ये बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास में सहायक होते हैं। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाते।

समर कैंप में ‘जल ही जीवन है, जल है तो कल है’ विषय पर बच्चों ने पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई। इसमें वंशिका अग्रवाल, ख्याति अग्रवाल, युक्ति अग्रवाल, अदिति जैन, पूर्वी राखेचा, भवी राखेचा, अर्शिया गोयल, गर्व मुंजवानी, आरुषि झवर, मान्या मुंजवानी, प्रत्यक्ष जैन, आरोही झंवर, वंशिका मुंजवानी, रितिका देवांगन, सिद्धि मुंजवानी, एकांश देवांगन, पूर्वी डोडवानी, आगम जैन, भाव्या वाधवानी, युक्ति ध्रुव, लवीश मुंजवानी, अंशिका अग्रवाल, आरुष अग्रवाल, आकांक्षा साहू, लावण्या ध्रुव, आर्या जैन, भव्या जैन, संस्कृति गुप्ता, स्मृद्धि और हर्षाली गुप्ता शामिल रहे। ऑल इंडिया लीनेस क्लब की अध्यक्ष और कृति फाइन आर्ट्स की संचालिका जानकी गुप्ता ने कहा कि बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करना हमारा उद्देश्य है।


अन्य पोस्ट