धमतरी

भानपुरी में 3 लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, बचाने गई महिला को 20 डंक मारे
03-May-2025 2:52 PM
भानपुरी में 3 लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, बचाने गई महिला को 20 डंक मारे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 3 मई।
भानपुरी में मधुमक्खियों ने 3 लोगों पर हमला कर दिया। हमले में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला टेमिन बाई घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि वह सुबह तालाब के पास नहाने जा रही थी। तभी देखा कि मधुमक्खियों का झुंड दो लोगों पर हमला कर रहा है। उन्हें बचाने दौड़ी। 

मधुमक्खियों को भगाने की कोशिश की। इसी दौरान मधुमक्खियों ने उस पर भी हमला कर दिया। सिर और चेहरे पर 20 जगह डंक मारे। किसी तरह वहां से भागी। 
परिजनों और आसपास के लोगों ने डंक निकाले। तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। महिला ने बताया कि जिन दो लोगों पर पहले हमला हुआ, वे गांव के नहीं थे। कहां गए, इसकी जानकारी नहीं है। महिला का इलाज अस्पताल में जारी है।
 


अन्य पोस्ट