धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 1 मई। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मजदूर दिवस के दिन बोरे बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान करने की परम्परा शुरू की थी।
अब संगठन के लोग छिटपुट कार्यक्रम के जरिये परंपरा को कायम रखने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को कांग्रेस भवन कुरुद में मजदूर दिवस में श्रमिकों का सम्मान किया गया।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा,राजकुमारी दीवान, प्रहलाद चंद्राकर,रमेश्वर साहू, रमेश पांडे, देवव्रत साहू, मनीष साहू, उत्तम साहू, मनोज अग्रवाल आदि कांग्रेसी नेताओं ने महेन्द्र यादव, दिलिप साहू, मोरज, तिलक, राजेश,दुर्गेश साहू आदि श्रमिक साथियों का गुलाल,गमक्षा पहनाकर सम्मान किया।
इसी तरह भखारा कांग्रेस कमेटी द्वारा पचपेड़ी सरपंच विनय साहू के निवास पर बोरे बासी खाने का आयोजन किया गया।
जिसमें कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, ब्लॉक अध्यक्ष राजू साहू, विनोद साहू, शारदा साहू, परमेश्वरी महेंद्र साहू, बिट्टू गौर, मनोज साहू, मोहनीराम, जगदीश, धनंजय साहू, चेतन, रामप्यारे, हुलेश, मुरली, शोभित, किरण, मोनालि, प्रतिभा साहू ने सामूहिक रूप से बोरे बासी का मज़ा लिया।