धमतरी

एसपी ने जनरल परेड की सलामी ली, प्लाटून का निरीक्षण
26-Apr-2025 4:38 PM
एसपी ने जनरल परेड की सलामी ली, प्लाटून का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 अप्रैल।
एसपी सूरज सिंह परिहार ने 25 अप्रैल को रक्षित केंद्र धमतरी में साप्ताहिक जनरल परेड की सलामी ली। परेड में जिले के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। परेड के बाद एसपी ने सभी प्लाटून का निरीक्षण किया। बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों को उत्साहवर्धन के लिए इनाम दिया गया। राजपत्रित अधिकारियों और प्लाटून कमांडरों ने अलग-अलग प्लाटून को एकल रूप से परेड अभ्यास कराया।

सहायक उप निरीक्षक रामावतार राजपूत ने परेड का संचालन किया। मार्चपास्ट के साथ परेड का समापन हुआ। इसके पूर्व एसपी ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का दरबार लिया। उनकी समस्याएं सुनीं। समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि कर्तव्य के बेहतर निर्वहन के लिए स्वस्थ रहना जरूरी है। इसके लिए संयमित खानपान और नियमित व्यायाम जरूरी है। ड्यूटी के दौरान साफ-सुथरी वर्दी पहनने और जनता से मधुर व्यवहार रखने के निर्देश भी दिए। परेड में एएसपी शैलेंद्र पांडेय, डीएसपी मीना साहू, मोनिका मरावी, एसडीओपी कुरुद रागिनी मिश्रा, थाना प्रभारी, जिले के अन्य पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और यातायात स्टाफ मौजूद रहे।
 


अन्य पोस्ट