धमतरी

होटल में घरेलू सिलेंडर ब्लॉस्ट, शेड उड़ा, कढ़ाई उछली
26-Apr-2025 4:37 PM
होटल में घरेलू सिलेंडर ब्लॉस्ट, शेड उड़ा, कढ़ाई उछली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 अप्रैल।
सिहावा के बस स्टैंड स्थित महेश भोजनालय में शुक्रवार को गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। यह हादसा समोसा तलते समय हुआ। धमाका इतना तेज था कि दुकान का टिन का छप्पर उड़ गया। तेल कढ़ाई भी उछलकर दूर जा गिरी। विस्फोट के समय ग्राहक बाहर भाग निकले। 

संयोग से आसपास कोई नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। जांच में सामने आया कि भोजनालय में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक काम के लिए किया जा रहा था।
सिलेंडर से गैस लीकेज हो रही थी, जिससे आग लगी और ब्लास्ट हुआ। भोजनालय में और भी सिलेंडर रखे थे, जिन्हें समय रहते हटा लिया गया। नहीं तो दोबारा विस्फोट हो सकता था। यह भोजनालय बस स्टैंड की मुख्य जगह पर है। यहां रोज सैकड़ों लोग नाश्ता और भोजन करने आते हैं। ब्लास्ट के समय केवल कर्मचारी मौजूद थे। धमाका होते ही सभी जान बचाकर भाग निकले।  घटना ने खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विभाग की निगरानी में घरेलू सिलेंडर का अवैध उपयोग हो रहा है। क्षेत्र के कई होटलों में भी यही स्थिति है।
 


अन्य पोस्ट