धमतरी

गांव चलो-घर चलो अभियान में जुटे भाजपा नेता
14-Apr-2025 7:08 PM
गांव चलो-घर चलो अभियान में जुटे भाजपा नेता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 14 अप्रैल। भाजपा के राष्ट्रव्यापी गांव चलो-घर चलो अभियान के तहत छोटे बड़े सभी पार्टी नेता कड़ी धूप में नगर से लेकर गाँव की गलियां नाप रहे हैं। चुने हुए जनप्रतिनिधियों के अलावा संगठन के पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

नगर पंचायत भखारा भठेली में गांव चलो-घर चलो अभियान में अध्यक्ष ज्योति हरख जैन ने हिस्सा लिया।सुशीला, छबिलाल निर्मलकर, हितेंद्र साहू आदि पार्षदों के साथ उनके वार्डों में जाकर प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वल, विश्वकर्मा, जल जीवन मिशन, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पीएम मुद्रा, महतारी वंदन जैसी योजनाओं की जानकारी देकर नागरिकों को इसका लाभ उठाने की बात कही जा रही है।

इसी तरह जनपद सभापति सिंधु बैंस ने ग्राम पंचायत देवरी में गांव चलो घर घर चलो अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने सरपंच योगमाया साहू, बूथ अध्यक्ष थानेश्वर बैस, पूर्व सरपंच रुपराम साहू, शांति धीवर, दूजराम साहू, मालती बैस, सेवती पटेल, देविका साहू के साथ घर घर जाकर मोदी सरकार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, क्षेत्रीय विधायक अजय चंद्राकर द्वारा प्रारम्भ की गई हितग्राही मूलक कार्यों की जानकारी देकर इसमें सहभागी बनने अपील की।


अन्य पोस्ट