धमतरी

विवेकानंद कॉलोनी में जलभराव रोकने कुएं तक बिछेगी पाइपलाइन
09-Apr-2025 4:06 PM
विवेकानंद कॉलोनी में जलभराव रोकने कुएं तक बिछेगी पाइपलाइन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 9 अप्रैल।  नगर निगम के महापौर, आयुक्त ने 8 अप्रैल को हटकेशर स्थित नाग देव मंदिर का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य की प्रगति देखी। यह मंदिर जनसहयोग से बन रहा है। नगरवासियों में इसे लेकर खासा उत्साह है। महापौर ने कहा, मंदिर नगर की गौरवशाली धरोहर बनेगा। इसकी ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और भावनात्मक जुड़ाव है।

 

स्वामी विवेकानंद वार्ड की कॉलोनी में बने गार्डन का भी निरीक्षण किया। यहां बारिश के पानी से जलभराव की समस्या मिली। महापौर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बगल के कुएं तक पाइपलाइन बिछाई जाए। ताकि पानी सीधे कुएं में जाए और जलभराव न हो। गार्डन को सुंदर और सुविधाजनक बनाने के लिए विस्तृत इस्टीमेट तैयार करने को कहा गया। निरीक्षण के समय वार्ड पार्षद विभा चंद्राकर भी मौजूद रहीं। उन्होंने कॉलोनीवासियों की समस्याएं सामने रखीं। स्वस्च्छता पहली प्राथमिकता

निरीक्षण के दौरान महापौर और आयुक्त ने स्थानीय लोगों से बातचीत की। उनकी समस्याएं सुनीं। सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। कहा, स्वच्छता प्राथमिकता है। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। महापौर रामू रोहरा सुबह-सुबह शहर का भ्रमण कर रहे हैं। लोगों से मिल रहे हैं। उनकी परेशानियां सुन रहे हैं। तुरंत समाधान के लिए विभागों को निर्देश दे रहे हैं।


अन्य पोस्ट