धमतरी

रुद्री बैराज में मिली लाश
16-Mar-2025 3:45 PM
रुद्री बैराज में मिली लाश

धमतरी, 16 मार्च। रुद्री बैराज में होली के दिन एक युवक की लाश तैरती हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। यह वही स्थान है, जहां से महानदी में पानी छोड़ा जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला।

मृतक की पहचान सिहावा रोड निवासी कुमार चंद्र राजपुरिया (55) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुमार चंद्र ने बैराज में छलांग लगाई थी। शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और फिर परिजनों को सौंप दिया गया।

रुद्री थाना प्रभारी अमित बघेल ने बताया कि मृतक की पहचान कुमार चंद्र राजपुरिया (निवासी सिहावा रोड) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के घर में किसी पारिवारिक विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। इसके बाद उसकी लाश होली के दिन सुबह बैराज में मिली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट