धमतरी

एकल विद्यालय में महिला शिक्षकों का सम्मान
11-Mar-2025 3:01 PM
एकल विद्यालय में महिला शिक्षकों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
नगरी, 11 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर  एकल विद्यालय महिला समिति की अध्यक्ष दिनेश्वरी महेन्द्र नेताम ने एकल विद्यालय के महिला आचार्यों का तिलक - वंदन व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इस सम्मान समारोह में नगरी संच और गंगरेल संच के लगभग 35 आचार्य उपस्थित रहे।

इस अवसर पर दिनेश्वरी महेन्द्र नेताम ने उपस्थित महिला आचार्यों को संबोधित करते हुए कहा कि महिला शिक्षकों की भूमिका समाज को सशक्त बनाने में अत्यंत महत्वपूर्ण है। शिक्षा के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में आपका योगदान सराहनीय है।

कर्णेश्वर परिसर में आयोजित समारोह में एकल विद्यालय परिवार के पदाधिकारीगण व सदस्य भी उपस्थित रहे। उन्होंने महिला आचार्यों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं की भूमिका, सशक्तिकरण और शिक्षा के महत्व पर चर्चा की गई।

इस आयोजन ने न केवल महिला शिक्षकों को सम्मानित किया, बल्कि उन्हें समाज में शिक्षा के माध्यम से बदलाव लाने के लिए और अधिक प्रेरित किया।
 


अन्य पोस्ट