धमतरी

पूर्व पार्षद विक्की खनूजा ने किया कांग्रेस प्रवेश
22-Jan-2025 7:05 PM
पूर्व पार्षद विक्की खनूजा ने किया कांग्रेस प्रवेश

नगरी, 22 जनवरी। आज नगरीय निकाय चुनाव नगर पंचायत नगरी के कांग्रेस पार्टी के चुनाव प्रभारी आनंद पवार व  क्षेत्र के विधायक अंबिका मरकाम, पूर्व विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक अशोक सोम, ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूषण साहू, कमलेश मिश्रा,निकेश ठाकुर, भानेद्र ठाकुर,अंजोर सिंह निषाद,भरत निर्मलकर,रघू राम साहू,पेमन स्वर्णबेर,रवि ठाकुर,ज्ञान गोलछा, टेश्वर सिंह धुर्वे, मीना बंजारे,श्रीमति तामेशवरी साहू,शकूंतला ठाकुर एवं वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारियों के समक्ष पूर्व पार्षद विक्की खनूजा ने आज कांग्रेस पार्टी में प्रवेश किया।

विक्की खनूजा पूर्व में पं दीनदयाल उपाध्याय नगर वार्ड नं 5 व उनकीपत्नी जीतू खनूजा रानी दुर्गावती वार्ड नं 6 में निर्दलीय पार्षद रह चुके हैं।

आरक्षण में सामान्य सीट  होने से विक्की खनूजा चुनाव लडऩे के लिए अपनी दावेदारी की है।  विक्की खनूजा नगर पंचायत के विगत तीन कार्यकाल से चुनाव लड़ चुके हैं।


अन्य पोस्ट