धमतरी

11 महीने पहले फरार गांजा तस्कर पकड़ाया
22-Jan-2025 2:51 PM
11 महीने पहले फरार गांजा तस्कर पकड़ाया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 22 जनवरी।
बोराई थाने के मोतिमडीह में 5 किलो 400 ग्राम गांजा के साथ 11 महीने पहले पकड़ा था। इसमें दो तस्करों में एक तस्कर घने जंगल की आड़ लेकर फरार हो गया था। तबसे पुलिस को उसकी तलाश थी, जिसे ओडिशा के कुंदई से गिरफ्तार कर लिया है। बोराई थाना प्रभारी चक्रधर बाघ ने बताया कि बोराई थाने में धारा 20-ख नारकोटिक एक्ट के प्रकरण में एक फरार गांजा तस्कर की तलाश थी।

पुलिस ने बताया कि 18 फरवरी 2024 को ग्राम मोतिमडीह मोड़ के पास दो व्यक्तियों द्वारा गांजा बेचने की सूचना मिली थी, जिस पर पुलिस ने दबिश देकर एक व्यक्ति प्रेमलाल गोंड़ (48) पिता पीलू गोड़ रावनगुड़ा थाना कुंदई जिला नवरंगपुर (ओडिशा) पुलिस को देखकर भाग गया था। दूसरा व्यक्ति पकड़ा गया था, जिसके पास से 5 किलो 400 ग्राम गांजा बरामद किया था। तब से अब तक फरार आरोपी प्रेमलाल गोंड़ की पुलिस को तलाश थी। इस बीच मुखबिरों से सूचना मिली कि वह अपने घर आया है। इस पर बोराई पुलिस ने कुंदई गांव में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर कर लिया। दोपहर बाद आरोपी प्रेमलाल गोंड को न्यायालय में पेशकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।


अन्य पोस्ट