धमतरी

नपा सिमगा में अध्यक्ष का पद अनारक्षित
09-Jan-2025 2:27 PM
नपा सिमगा में अध्यक्ष का पद अनारक्षित

भाटापारा/सिमगा, 9 जनवरी। नगरीय निकायों के आरक्षण की प्रकिया मंगलवार को संपन्न हुई। इसमे नगरपालिका सिमगा के लिए अध्यक्ष का पद अनारक्षित हुआ है। आरक्षण की घोषणा होने के बाद एक तरफ दावेदारों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। वहीं अब अध्यक्ष पद का चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों की कतार लंबी होने के साथ कई नाम उभरकर सामने आने लगे है। इसमें अध्यक्ष का चुनाव काफी दिलचस्प होने के आसार है। मजदूर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पप्पू अली ने कहा कि अभी अभी सिमगा नगर पंचायत से नगर पालिका बना है और अध्यक्ष बनने से नगर का चहूंमुखी विकास होगा। नगर पालिका सिमगा के प्रथम अध्यक्ष बनने के होड़ में अभी तक अध्यक्ष के दावेदार में पूर्व नपं. अध्यक्ष हरदीप सिंह भाटिया,पूर्व नपं. अध्यक्ष भागवत सोनकर,पूर्व नपं. अध्यक्ष सीतल सोनी के पति रमेश सोनी,पूर्व सांसद प्रतिनिधी शिवधारी देवांगन का नाम शामिल है। वहीं अब राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एवं दिग्गज कांग्रेस नेता पप्पू अली के चुनाव लडऩे की घोषणा के बाद अन्य दावेदारों के समीकरण बिगडऩे लगे है। फिलहाल चौक चौराह में यही चर्चा है कि आगे क्या होगा लेकिन कुछ भी हो इस बार का अध्यक्ष चुनाव काफी दिलचस्प व मजेदार होने की संभावना है।


अन्य पोस्ट