धमतरी

धमतरी में तापमान चढऩे से कम हुई ठंड, अधिकतम 29 डिग्री के पार
29-Dec-2024 2:51 PM
धमतरी में तापमान चढऩे से कम हुई ठंड, अधिकतम 29 डिग्री के पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी , 29 दिसंबर।
धमतरी में मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच ठंड कमजोर हो गई है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य के अंतर से 2 डिग्री अधिक रहा। रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई है, लेकिन अभी भी रात का न्यूनतम तापमान सामान्य के अंतर से 3.5 डिग्री ज्यादा है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि एक पश्चिमी विक्षोभ 72 डिग्री पूर्व और 19 डिग्री उत्तर में 3.1 किमी से 7.6 किमी ऊंचाई तक स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन हो गया है, जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आ रही है। पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने के कारण प्रदेश में हवा की दिशा में परिवर्तन होने की सम्भावना है। प्रदेश में 29 दिसंबर को मौसम मुख्यत: शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर प्रारंभ होने की संभावना है। 

2 जनवरी तक प्रदेश के अधिकांश भाग में न्यूनतम तापमान में 6-8 डिग्री तापमान में गिरावट संभावित है। उत्तर छत्तीसगढ़ में 1 जनवरी से कुछ पैकेट में शीतलहर चल सकती है।  

30 दिसंबर से ठंड में हो सकती है वृद्धि
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 30 दिसंबर से एक बार फिर ठंड में वृद्धि होगी। ज्ञात हो कि इस बार दिसंबर के आखिरी सप्ताह में जिस तरह से सर्दी का असर महसूस होना था। अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। एकाएक पांच से छह डिग्री सेल्सियस गिरावट की संभावना कम है। हालांकि नए साल के लिए मौसम खुशनुमा बना रहेगा।
 


अन्य पोस्ट