धमतरी

नपं अध्यक्ष तपन ने खेल मैदान में मनाया जन्मदिन, बधाई देने तांता
27-Dec-2024 2:43 PM
नपं अध्यक्ष तपन ने खेल मैदान में मनाया जन्मदिन, बधाई देने तांता

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 27 दिसंबर।
स्टेट लेबल के पूर्व क्रिकेटर एवं वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने अपना जन्मदिन मैदान में खिलाडिय़ों के बीच मनाया। इसके पूर्व उन्होंने सुबह मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद नगर के विभिन्न वार्डों में जाकर  जनसेवा की निरंतरता के लिए आशीर्वाद मांगा। 

25 दिसंबर को नगर के प्रथम नागरिक तपन चंद्राकर ने जन्मदिन मनाने की शुरुआत घर से की। पार्षद पत्नी राखी चन्द्राकर ने आरती उतार स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के साथ उज्जवल राजनीतिक सफर की शुभकामनाएं दी। चण्डी मंदिर सहित नगर के विभिन्न आस्था केन्द्रों में मत्था टेक प्रार्थना की। तत्पश्चात अपने भाग्य विधाता मतदाताओं के बीच जाकर जगह जगह केक काट बुजुर्गों के पैर छुए और युवा साथियों को गले लगा कर बधाई स्वीकारी। 

इसके बाद, दानीपारा,संजय नगर, पचारीपारा, ड़बरा पारा, अटल आवास, प्रियंका कॉलोनी आदि वार्डों में अपने समर्थकों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर सबसे आशीर्वाद लिया। शाम को खेल मैदान में साथी खिलाडिय़ों  द्वारा आयोजित केक सेरेमनी में शामिल होकर अपने बर्थडे का बड़ा सा केक काटा, खिलाडिय़ों ने क्रिकेट बैट लहराकर बधाई दी।  उन्होंने सभी की बधाई स्वीकारी और धन्यवाद ज्ञापित करते हुए फिर से जनादेश मिलने पर तनमन धन से जनसेवा करते रहने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष मुलाकात कर सुबह से रात तक नपं अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
 


अन्य पोस्ट