धमतरी

अटल जी अटल थे, सदैव अटल ही रहेंगे- मोनिका देवांगन
26-Dec-2024 4:12 PM
अटल जी अटल थे, सदैव अटल ही रहेंगे- मोनिका देवांगन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 दिसंबर।
देश में सुशासन की कल्पना को चरितार्थ करने वाले, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर 25 दिसम्बर को भाजपा गंगरेल मंडल के रुद्री के अटल चौक में माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्यामा साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, ऋषभ देवांगन के साथ मंडल अध्यक्ष ने अटल के जीवन मूल्यों और उनकी उपलब्धियों पर आधारित जीवनी पर अपने विचार कार्यकर्ताओं के बीच रखा।

मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन ने अटल के कार्यकाल का स्मरण करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना की शुरुआत अटल जी के साथ हुई। आज के शुभ अवसर पर हम सब अटल जी को देश में सुशासन स्थापित करने में उनके योगदान के लिए याद कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार अभी हाल ही दूसरे साल में प्रवेश किया है। मुख्यमंत्री, अटल के बताए मार्ग पर चलते हुए कार्य कर रहे है, यही सुशासन दिवस का संकल्प है। जनसंघ से लेकर भाजपा तक और अपने कार्यकाल तक अटल अनुकरणीय कार्य किए है। यह समय अटल जी के जन्मशताब्दी का वर्ष है, अटल लोकप्रिय जननायक के रूप में अटल थे और अटल रहेंगे। कार्यक्रम में आभार सरपंच अनिता यादव ने किया।  इस अवसर पर  पूर्व मंडल अध्यक्ष हेमंत चंद्राकर, उमेश साहू,  ऋषभ देवांगन, जिला पंचायत सदस्य खूब लाल ध्रुव, मंडल महामंत्री नरेश यादव, उपाध्यक्ष दीप लता ध्रुव, ग्राम पंचायत रुद्री सरपंच अनिता यादव, उप सरपंच प्रीतम साहू, जनपद सदस्य पिंकू साहू, रूपाली ध्रुव, चिराग आथा, मिथिलेश सिन्हा, पवित्रा दीवान, गोरखनाथ सिन्हा, दुष्यंत सिन्हा, धनेश्वरी साहू, मुकेश यादव समेत अन्य भाजपा उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट