धमतरी

चावल जमा नहीं कराने वाले 32 मिलरों ने उठाव के लिए नहीं कराया पंजीयन
24-Dec-2024 12:56 PM
चावल जमा नहीं कराने वाले 32 मिलरों ने उठाव के लिए नहीं कराया पंजीयन

धमतरी, 24 दिसंबर।  जिले में धान उठाव के लिए अब तक 32 राइस मिलरों ने पंजीयन नहीं कराया है। मिलर्स बीते साल का चावल अब तक जमा नहीं कराया है। उधर, राइस मिलरों ने कस्टम मिलिंग खाते में चावल जमा कराना शुरू कर दिया है।

जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 100 केन्द्रों में हो रही है। अब तक 33 लाख 78 हजार 120 क्विंटल धान खरीद चुके हैं। इसमें से 8 लाख 49 हजार 190 क्विंटल धान संग्रहण केन्द्र को दिया, जबकि मिलरों ने 7 लाख 83 हजार 120 क्विंटल धान खरीदी केन्द्रों से सीधे उठाया है। खरीदी केन्द्रों में 17 लाख 45 हजार 800 क्विंटल धान बाकी है। धान के उठाव के लिए 203 राइस मिलर्स पंजीकृत है। इसमें से 137 राइस मिलर धान उठा रहे हैं, जबकि 32 ऐसे मिलर हैं, जो धान उठाव के लिए पंजीयन तक नहीं कराया है।

इधर, जिले में राइस मिलर धान उठाव के साथ कस्टम मिलिंग खाते में चावल जमा कराना शुरू कर दिया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम में अब तक 7 हजार 820 क्विंटल चावल जमा करा चुके हैं, जबकि केन्द्रीय नागरिक आपूर्ति निगम व भारतीय खाद्य निगम में चावल जमा नहीं हो पाया है।
 


अन्य पोस्ट