धमतरी

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी में कार्यशाला
18-Dec-2024 3:40 PM
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी में कार्यशाला

धमतरी, 18 दिसंबर। जिले में राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। यूनिसेफ के सहयोग से 16 एवं 17 दिसंबर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी के छात्र-छात्राओं के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत 2 दिवसीय कार्यशाला हुआ। 

मानसिक स्वास्थ्य का प्रशिक्षण के साथ ही विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई। इनमें मानसिक स्वास्थ्य हमारे रोजमर्रा के अनुभवा का हिस्सा है, शारीरिक स्वास्थ्य की तरह, हम सभी के पास मानसिक स्वास्थ्य है, अच्छा मानसिक स्वास्थ्य हमारे जीवन की गुणवत्ता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है और अपनी भावनाओं को कैसे नियंत्रित और अभिव्यक्त करते है, जिसका हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ता है इत्यादि शामिल है।


अन्य पोस्ट