धमतरी

अमृतेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए निकली शोभायात्रा
18-Dec-2024 3:04 PM
अमृतेश्वर महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए  निकली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 18 दिसंबर। 
कुरूद में श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। नगर की महिलाओं ने पीताम्बर वस्त्र धारण कर चंडी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली।

कुरूद विधायक अजय चंद्राकर के मार्गदर्शन में भारद्वाज मंदिर ट्रस्ट कुरूद के तत्वावधान में नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रथम दिन शोभायात्रा पुराना बाजार, सरोजनी चौक,कारगिल चौक ,सांधा चौक होते हुए पूजा स्थल पहुंची। जिसमें मातृ शक्तियां बड़ी संख्या शामिल हुईं। बाजे गाजे,नृत्य सहित बड़ी धूमधाम के साथ निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण कर विनायक स्टेट पहुंची,जहां विधिवत कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 

25 दिसंबर को प्राण प्रतिष्ठा होने तक महोत्सव में प्रतिदिन वैदिक मंत्रों के उच्चारण, पूजन, आरती के साथ विभिन्न आयोजन होंगे। इस मौके पर भारद्वाज परिवार के लोगों के अलावा नगर एवं क्षेत्र के धर्म प्रेमी गणमान्यजन मौजूद थे। 


अन्य पोस्ट