धमतरी

डीपीएस सांकरा में चोरी 2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार
17-Dec-2024 3:03 PM
डीपीएस सांकरा में चोरी  2 नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 धमतरी, 17 दिसंबर। देहली पब्लिक स्कूल सांकरा में 63 हजार 600 रुपए की चोरी हो गई। स्कूल प्रबंधन की रिपोर्ट पर अर्जुनी पुलिस ने एफआईआर की। मामले में 3 आरोपियों को पकड़ा है, इसमें 2 नाबालिग हैं।

अर्जुनी टीआई सन्नी दुबे ने बताया कि देहली पब्लिक स्कूल सांकरा के शैलेष वाजपेयी ने रिपोर्ट दर्ज कराई। स्कूल के अकाउंट रूम के दराज से 63 हजार 600 रुपए चोरी हो गए। रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की।

अर्जुनी व सायबर टीम ने कैमरे खंगाले। संदेही शिवा नेताम निवासी अभनपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ पर बताया कि 12 दिसंबर को 2 नाबालिग के साथ तीनों बाइक सीजी 04 पीआर-0236 से डीपीएस स्कूल के पास पहुंचे। रात करीब 10.30 बजे डीपीएस स्कूल सांकरा आकर स्कूल में घुसकर दराज से 100, 500 व 200 के नोट ले गए। स्कूल से बाहर सडक़ किनारे निकलने पर धमतरी तरफ से लाल-हरी बत्ती वाली गाड़ी को देखकर घबरा गए।

पुलिस गाड़ी समझ कर गमछा में लपेटे पैसा, पेचकश, ताला को गौशाला के गेट के आगे गड्ढे के पास घास फूस में छिपा दिया। वापस तीनों बाइक से घर चले गए। जांच के बाद आरोपी शिवा नेताम (20) अटल निवास अभनपुर से बाइक जब्त की है। उसे रिमांड पर भेजा है। दोनों नाबालिगों को किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया जाएगा। चोरी गए पैसे बरामद नहीं हुए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।


अन्य पोस्ट