धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 15 दिसंबर। सडक़ दुर्घटनाओं में कमी लाने सडक़ सुरक्षा को बढ़ावा देने एसपी आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देशानुसार यातायात पुलिस द्वारा दुगली, धमतरी-नगरी राजकीय राजमार्ग 23, जहां से अनेक छोटी बड़ी वाहनें प्रतिदिन तेज रफ्तार से गुजरती है, जिससे सडक़ दुर्घटना की संभावना बनी रहती है, दुर्घटना की रोकथाम एवं स्कूली छात्र-छात्राओं के सुरक्षा के दृष्टिगत शाससकीय उमावि एवं गट्टासिल्ली मोड़ दुगली के पास वाहनों के गति नियंत्रण के लिए स्टापर का जिग-जैग बनाकर लगाया गया।
14 दिसंबर को सेहरा डबरी के पास घटित सडक़ दुर्घटना स्थल का निरीक्षण कर सडक़ सुरक्षा उपाय के तहत सडक़ दुर्घटना की पुनरावृत्ति रोकने एवं तेजगति से चलने वाले वाहनों में अंकुश लगाने, घटना स्थल सेहराडबरी के पास स्टापर का जिग-जैग बनाकर आदेशात्मक गतिसीमा बोर्ड लगाया गया। यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि तेज गति से वाहन चलाते हुए वाहन को ओवरटेक न करें, खाली जगह मिलने पर ही वाहन ओवरटेक करे, आबादी क्षेत्र में वाहन को धीमी चलाएं यातायात नियमों का पालन करें यातायात पुलिस का सहयोग करें।


