धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 दिसंबर। जिले में 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में रिजल्ट शत प्रतिशत लाने शिक्षा विभाग की तैयारी शुरू हो गई। परिणाम सुधारने ब्लॉक स्तर पर शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है, ताकि ब्लू प्रिंट तैयार कर छात्रों को परीक्षा की तैयारी करा सके।
शिव सिंह वर्मा उमावि स्कूल में 2 दिवसीय प्रशिक्षण 5 दिसंबर को हुआ, जिसमें शिक्षक शामिल हुए। विषय विशेषज्ञ शिक्षकों ने बोर्ड परीक्षा में आने वाले प्रश्न पत्र का ब्लू प्रिंट तैयार कर प्रशिक्षण दिया। डीईओ तेजराम जदगल्ले ने बताया कि 2 दिवसीय यह प्रशिक्षण जिले के चारों ब्लॉक में दिया जा रहा है। पहले दिन मगरलोड और कुरूद में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि बीते साल धमतरी में बोर्ड परीक्षा का परिणाम बहुत अच्छा रहा। इस साल शत-प्रतिशत परिणाम लाने कवायद शुरू हुई है। शिक्षकों को ब्लू प्रिंट के आधार पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें शिक्षकों को बताया कि कौन सा प्रश्न कितने नंबर का रहेगा। कई प्रश्न एक-दो, 5-7 नंबर के होते हैं, इसके लिए छात्र-छात्राओं को किस तरह से तैयारी कराया जाए, यह भी बताया है।


