धमतरी
जख्मी हाथी शावक का 3 घंटे किया इलाज, ड्रोन कैमरे से निगरानी
06-Dec-2024 2:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 6 दिसंबर। हाथी के बीमार शावक का जंगल सफारी के डॉक्टर ने 5 दिसंबर को दोबारा स्वास्थ्य चेकअप किया। एक्सपर्ट डॉ. राकेश वर्मा ने रिसगांव रेंज में शावक अघन को बेहोश कर करीब ढाई से 3 घंटे इलाज किया। सात ग्लूकोज की बोतल चढ़ाई गईं।
सीतानदी-उदंती टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने बताया कि शावक के स्वास्थ्य में बहुत अच्छा सुधार हुआ है। 5 दिसंबर को ढाई से 3 घंटे तक इलाज चला। पोटाश बम मुंह में फटने की वजह से जबड़े में गंभीर जख्म है। नस में अनुरूनी चोंटे आई हैं।
इधर रिसगांव समेत मेचका, सांदबाहरा, चमेंदा, साल्हेभाट, एकवारी, खल्लारी व गाताबाहरा में अलर्ट जारी किया है। ग्रामीणों को वॉइस कॉल व एसएमएस अलर्ट भेजकर सावधानी बरतने की हिदायत दी जा रही। संभावित गांव में मुनादी भी हो रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


