धमतरी

पुलिस ने किरायेदारों, मुसाफिरों की चेकिंग अभियान शुरू किया
29-Nov-2024 2:11 PM
पुलिस ने किरायेदारों, मुसाफिरों  की चेकिंग अभियान शुरू किया

 मकान मालिकों को किरायेदार की जानकारी थाने में नहीं देने पर दी समझाइश 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 29 नवंबर।
जिलेभर के सभी थाना प्रभारियों को किरायेदार एवं मुसाफिर चेक करने के निर्देश दिए हैं। धमतरी पुलिस द्वारा किरायेदारों की चेकिंग का अभियान प्रारम्भ किया है, इसके तहत सभी मकान मालिकों से उनके किरायेदारों के संबंध में जानकारी एकत्र की जा रही है। अन्य प्रांतों से आए मुसाफिरों की भी चेकिंग की जा रही है। सभी मकान मालिकों से अपेक्षा है कि वे अपने किरायेदारों के संबंध में सही सूचना देकर इस अभियान में सहयोग दें।

कोतवाली टीआई राजेश मरई ने बताया कि सभी 40 वार्डों में पुलिस एक-एक घर में किरायेदारों की पड़ताल करेगी। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, लॉज, धर्मशाला आदि जगह में भी बिना मुसाफिर दर्ज कराए रहने वालों की जांच-पड़ताल होगी। कोई संदिग्ध मिले अथवा आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी के घर में किरायेदार रह रहे हैं, तो उनके आधार कार्ड की छायाप्रति वेरिफिकेशन के लिए थाने में जमा कराएं। साथ ही मकान मालिकों से भी अपना आधार कार्ड की छायाप्रति जमा कराने कहा है। 
 


अन्य पोस्ट