धमतरी

ब.बाजार के 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया, मात्र 490 रहे उपस्थित
21-Nov-2024 6:24 PM
ब.बाजार के 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया, मात्र 490 रहे उपस्थित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 धमतरी, 21 नवंबर। रुद्री स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आरक्षक भर्ती परीक्षा जारी है। बुधवार 20 नवंबर को बलौदाबाजार जिले के 1500 अभ्यर्थियों को बुलाया था, लेकिन 490 ही शामिल हुए। जबकि 1010 अनुपस्थित रहे। उपस्थित 490 अभ्यर्थियों की दस्तावेजों की जांच हुई। नापजोख में 81 अभ्यर्थी अपात्र हुए। फिर 409 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा हुई।

भर्ती प्रक्रिया में कोई गड़बड़ी न हो, इसलिए चिप सिस्टम, सीसीटीवी से निगरानी हो रही है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेय मॉनिटरिंग कर रहे हैं। अभ्यर्थियों के बीच दिनभर 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद सहित शारीरिक दक्षता परीक्षा ली गई। कुछ अपात्र व कुछ अभ्यर्थी के दस्तावेज में खामी मिली हैं। उन अभ्यर्थियों द्वारा दावा-आपत्ति (अपील) की जा रही है, जिसका पुलिस अधीक्षक व भर्ती कमेटी द्वारा निराकरण किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट