धमतरी

राशि जमा नहीं करने वाले 40 दुकानदारों का किरायानामा होगी निरस्त, निगम ने बनाई सूची
20-Nov-2024 4:07 PM
राशि जमा नहीं करने वाले 40 दुकानदारों का किरायानामा होगी निरस्त, निगम ने बनाई सूची

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 धमतरी, 20 नवंबर। नगर निगम धमतरी ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत दुकानें बनाकर आबंटित तो कर दीं, लेकिन ऐसे लोग सालों से किराया जमा नहीं करा रहे हैं। बार-बार नोटिस देने के बाद भी किराया नहीं मिला, तो निगम अब तालाबंदी करने जा रही है। निगम ने 42 दुकानदारों की सूची बनाई, जिसमें से 2 ने किराया जमा कर दिया, जबकि 40 दुकानदारों का किरायानामा निरस्त करने की तैयारी है।

मंगलवार को नगर निगम की टीम कार्रवाई के लिए निकली। दुकान प्रभारी मोहम्मद शेर खान की अगुवाई में निकली वसूली टीम ने मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की दुकानों की पड़ताल की। निगम में राजस्व अधिकारी व डिप्टी कमिश्नर पीसी सार्वा के निर्देश पर टीम ने बकाया किराया वाले 42 लोगों की सूची तैयार की है। इसमें 2 लोगों ने राशि जमा करा दी, लेकिन 40 लोग किराया जमा करने आगे ही नहीं आ रहे हैं।

यह बकाया राशि बढक़र करीब 6 लाख पहुंच गई है। उन्हें 15 दिनों के भीतर संपूर्ण किराया राशि जमा करने नोटिस, सूचना तामील किया है। नियम समय अवधि के बाद बकाया व चालू राशि जमा नहीं करने पर दुकानों को सील किया जाएगा। साथ ही किरायेदारी निरस्त करने की कार्रवाई होगी। मो. शेर खान ने बताया कि इसके पहले निगम प्रशासन की ओर से पूर्व में सील 8 दुकानों की किरायेदारी निरस्त करने की कार्रवाई की गई है।


अन्य पोस्ट