धमतरी

गोवर्धन पूजा में राउत नाचा की धूम
20-Nov-2024 3:06 PM
गोवर्धन पूजा में राउत नाचा की धूम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 20 नवंबर।  सिहावा क्षेत्र यादव समाज द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर गोवर्धन पूजा कर्णेश्वर घाट महानदी के उद्गमस्थल पर बड़े धूम-धाम से मनाया गया। यह उत्सव सिहावा क्षेत्र के सभी यादव बन्धुओं द्वारा एक जगह मनाया जाता है।

यह उत्सव मेला के रूप में होता है जहां विभिन्न क्षेत्रों से यादव बन्धु भी शामिल होते हैं सिहावा क्षेत्र के आम नागरिको के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से इस उत्सव को देखने पहुंचते हैं। यादव समाज द्वारा राऊत नाचा /कलश सजावट/व राधा कृष्ण झांकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। प्रत्येक प्रतियोगिता में एक से पंचम तक नगद राशि पुरस्कार व प्रतिक चिन्ह भेंट विजयी प्रतिभागियों को भेंट किया गया। सिहावा क्षेत्र के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के यादव बन्धु भी प्रतियोगिता में हिस्सा लिए ।

कार्यक्रम में राऊत नाचा की धूम मची रही जिसे लोगो ने खुब सराहा राधा कृष्ण की झांकी को अपलक लोग निहारते रहे वहीं महिलाओं को एक वेश भूषा धारण किए कलश लेकर सुन्दर देखते बन रहा था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय टंक राम वर्मा जी केबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ राज्य एवं प्रभारी मंत्री जिला धमतरी अति विशिष्ट अतिथिअम्बिका मरकाम विधायक सिहावा विधानसभा क्षेत्रऔर यादव समाज सिहावा क्षेत्र रहे मुख्य अतिथि धमतरी जिला प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा  ने अपने उद्बोधन में क्षेत्र की मनोरम दृश्य की सराहना की साथ ही यादवों को भगवान कृष्ण की वंशज बताते हुए उनके मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

 विधायक अम्बिका मरकाम  ने अपने उद्बोधन में कृष्णा लीला की बखान किए। साथ ही गोड और गहरा एक समान कहते हुए भाईचारे का एक संदेश दिए।

यादव समाज द्वारा मुख्य अतिथि एवं अति विशिष्ट अतिथि को प्रतिक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन पत्र सौपा गया और कुछ मांगे यादव समाज द्वारा रखी गई।

जिसे मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा ने दस लाख रूपए और सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम  ने दस लाख रूपए की घोषणा गोवर्धन पूजा स्थल पर सेड निर्माण के लिए की है। जिसके लिए यादव समाज सिहावा क्षेत्र दोनों अतिथियों का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया है।


अन्य पोस्ट