धमतरी

सिरहा गुनिया बैगा को मानदेय देने का स्वागत
20-Nov-2024 3:05 PM
सिरहा गुनिया बैगा को मानदेय देने का स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 20 नवंबर। भाजपा अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिला धमतरी के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ के सिरहा, गुनिया, बैगा को प्रतिवर्ष ?5000 की मुख्यमंत्री सम्मान निधि देने की घोषणा का स्वागत किया है। जिला भाजपा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर के का सम्मान किया है। मोर्चा के रामखिलावन कंवर शशिकांत ध्रुव महामंत्री, नरेंद्र नाग नगरी, उमेन्द्र मरकाम बेलरगांव, प्रेम सिंह सलाम गट्टासिली, राजेश कोर्राम, रामकुमार सामरथ, गिरवर भंडारी, श्यामलाल नेताम, झगेश्वर ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार प्रकट किया है।


अन्य पोस्ट