धमतरी

एसडीएम ने किया 518 क्विंटल अवैध धान जब्त
19-Nov-2024 3:24 PM
एसडीएम ने किया 518 क्विंटल अवैध धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 19 नवंबर।
जिले में राजस्व, खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडल के अधिकारियों के संयुक्त दल ने अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। 15 नवंबर को ब्लॉक स्तरीय उडऩदस्ता दल नगरी द्वारा रोशन ट्रेडर्स बोराई, दीपके ट्रेडर्स बोराई, आयुष्मान ट्रेडिंग कम्पनी धमतरी, भंसाली ट्रेडर्स तथा बाबूलाल चम्पालाल जैन बोराई के प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच की गई।

रोशन ट्रेडर्स बोराई में 160 क्विंटल, दीपके ट्रेडर्स बोराई में 108 क्विंटल, आयुष्मान ट्रेडिंग कंपनी धमतरी में 75 क्विंटल, भंसाली ट्रेडर्स में 115 क्विंटल तथा बाबूलाल चम्पालाल जैन ग्राम बोराई के दुकान में 60 क्विंटल अवैध धान का भण्डारण पाये जाने पर उक्त चारों फर्म संचालकों के विरूद्ध मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर कुल 518 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि उडऩदस्ता दल द्वारा लगातार अवैध धान के भंडारण, परिवहन पर कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट