धमतरी
आरक्षक भर्ती परीक्षा में आधे से ज्यादा अनुपस्थित
18-Nov-2024 2:37 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 18 नवंबर। रुद्री स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आरक्षक भर्ती 16 नवंबर से शुरू हुआ। यह 23 दिसंबर तक चलेगी। भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को बलौदाबाजार जिले के 750 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, लेकिन 310 अभ्यर्थी शामिल हुए, जबकि 440 अनुपस्थित रहे। उपस्थित 310 अभ्यर्थी के दस्तावेजों की छानबीन परीक्षण हुआ, जिसमें 275 अभ्यर्थियों के दस्तावेज सही मिले, जिसका शारीरिक नापजोख समेत 100 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, ऊंची कूद का दक्षता परीक्षा लिया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


