धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 नवंबर। संकुल केंद्र अमाली अंतर्गत माध्यमिक शाला गोरेगांव में आज चाचा नेहरू के जन्मदिन के उपलक्ष में विविध खेलकूद का आयोजन किया गया, जिसमें भाषण, कविता, खेलकूद वरिष्ठ बालिका 100 मीटर दौड़ प्रथम धारणी साहू, द्वितीय मेघा गौर, कनिष्ठ बालिका 100 मीटर दौड़ में प्रदम उर्वशी साहू ,द्वितीय वंशिका बंजारे बालक 100 मी दौड़ प्रथम प्रवीण कुमार मरकाम , द्वितीय रूद्रेश निषाद रहे। बालिका कबड्डी प्रथम गीतांजलि निषाद दल द्वितीय याचना यदुराज दल, बालक कबड्डी प्रथम हर्ष कुमार साहू दल द्वितीय भीनेश कुमार साहू दल रहे। भाषण प्रतियोगिता में भी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सरपंच मालती ध्रुव द्वारा पुरस्कार प्रदान किया गया। कौशल प्रसाद साहू प्रधान पाठक ने सभी छात्र-छात्राओं को न्यौत भोज में खीर पूरी व भजिया खिलाया। प्रधान पाठक कौशल प्रसाद साहू ने चाचा नेहरू के जीवन वृतांत सुनाया व बच्चों को उनसे प्रेरणा लेने को कहा उक्त अवसर पर शिक्षक राकेश कुमार कोसरिया शिक्षिका चंद्रप्रभा साहू अंजलि साहू, प्रथम साहू, ईश्वरी ऐल्मा, इंदिरा यादव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन व आभार प्रदर्शन केपी साहू ने किया।


