धमतरी

आंगनबाड़ी भवन का जनपद अध्यक्ष व पंचायत प्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण
16-Nov-2024 6:06 PM
आंगनबाड़ी भवन का जनपद अध्यक्ष व पंचायत प्रतिनिधियों ने किया लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 16 नवंबर। ग्राम पंचायत कौहाबाहरा के आश्रित ग्राम पिपराहीभर्री (कमारपारा) में पी. एम. जनमन योजना से नया आंगनबाड़ी भवन निर्माण किया गया है। लगभग 12 लाख की लागत से निर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण बाल दिवस पर दिनेश्वरी नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी, बंशीलाल सोरी जनपद सदस्य दुगली, शिवा नेताम सरपंच कौहाबाहरा, तुलसी राम मंडावी सरपंच कोलियारीय एवं महेन्द्र नेताम, सरपंच मुनईकेरा द्वारा किया गया। जनपद अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताओं ने बताया कि प्रधानमंत्री जनमन द्वारा स्वीकृत इस आंगनबाड़ी भवन में छोटे बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नगरी विकासखंड के लिए यह एक प्रकार का मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र है। आगामी समय में सभी ग्रामों के लिए ऐसे ही आंगनबाड़ी स्वीकृत किए जाएंगे।

 फिलहाल नगरी ब्लॉक में 20 आंगनबाड़ी भवन की स्वीकृति मिली है। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट