धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 16 नवंबर। सर्व आदिवासी समाज तहसील शाखा नगरी द्वारा भारत के महान आदिवासी क्रांतिकारी बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती सर्व आदिवासी भवन सिहावा रोड गुढिय़ारी तालाब के पास नगरी में मनाई गई।
इस अवसर पर समाजिक जनों ने बिरसा मुंडा के तैल चित्र का पूजन अर्चन किया । इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष उमेश देव ने कहा के बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन की लड़ाई लडऩे वाले महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व आदिवासी जन नायक थे। हल्बा समाज अध्यक्ष आर. एल. देव ने कहा कि बिरसा मुंडा भारत के महान जननायक व क्रांति के सुर्य थे,जिन्होंने भारत की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। ध्रुव गोड़ समाज के महासचिव नरेश छेदैहा ने कहा कि बिरसा मुंडा भारतीय इतिहास में सूर्य के समान अलौकिक, प्रतिभावान महानायक और परमवीर थे।
पूर्व जनपद सदस्य दलगंजन सिंह मरकाम ने कहा कि बिरसा मुंडा तीर कमान के दम पर अंग्रेजों से लडऩे वाले और उन्हें हराने वाले वीर क्रांतिकारी थे। इस अवसर पर सचिव पुरन नेताम, डॉ. किशोर सोम, कुंज बिहारी देव, श्रीराम ध्रुव, हेमलाल मरकाम, हीरा सिंह मरकाम,संत नेताम,कुमार मरकाम आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन सुरेश ध्रुव ने किया।


