धमतरी

सिहावा सोसायटी में धान खरीदी शुरू
16-Nov-2024 2:42 PM
सिहावा सोसायटी में धान खरीदी शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 16 नवंबर। छत्तीसगढ़ के प्रत्येक धान खरीदी केंद्र में 14 नवंबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत होनी थी जिसके तत्वधान में आज आदिम जाति सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 698 सिहावा में विधिवत पूजा अर्चा करके धान खरीदी का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी उपस्थित हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रामेश्वरी साहू, रंजना सूर्यवंशी, शारदा ध्रुव, नेम सिंह साहू, रामलाल नेताम, नरेंद्र सेन, लाकेश्वर पटेल, नोडल अधिकारी नीलकंठ साहू, प्रबंधक राजेश यदु, पंजर साहू, भागी पटेल, नंद नेताम, समूह की महिलाएँ, सोसायटी के कर्मचारी एवं किसान उपस्थित हुए। छत्तीसगढ़ में। धान बेचने वाले किसानों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की राशि धान बेचने के 72 घंटों के भीतर किसानों के खातों में ऑनलाइन दी जाएगी।


अन्य पोस्ट