धमतरी

जीनियस पब्लिक स्कूल नगरी में जायके का सफर का सफल आयोजन
16-Nov-2024 2:04 PM
जीनियस पब्लिक स्कूल नगरी में जायके का सफर का सफल आयोजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 16 नवंबर। बाल दिवस के उपलक्ष्य में नगरी की प्रतिष्ठित संस्था जीनियस पब्लिक स्कूल में आनंद मेला जायके का सफर का आयोजन किया गया था, जिसमें बच्चों ने अलग-अलग प्रकार के व्यंजनों का सुंदर स्टॉल लगाया था जिसमें भेल, गुपचुप, दही बड़े ,कप केक, सैंडविच बांबे मिठाई, बर्फ गोला, वेज पकोड़ा, मंचूरियन मैगी के स्टाल थे।

 संस्था का उद्देश्य बच्चों में स्वस्थ मनोरंजन के साथ स्वस्थ प्रति स्पर्धा के माध्यम से बच्चों में व्यापार के गुणों का विकास करना भी है संस्था के प्राचार्य ने बताया कि बच्चे ऐसे कार्यक्रमों से बहुत ज्यादा मानसिक रूप से विकसित होते हैं। उन्हें यह जानने का अवसर मिलता है कि पैसा यूं ही नहीं आ जाता है उसे हमारे मम्मी पापा बहुत मेहनत से कमाते हैं । उक्त कार्यक्रम में बहुत ही स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए गेम्स को भी सम्मिलित किया गया था। चूंकि यह आयोजन एक प्रतियोगिता थी जिसमें सर्वाधिक बिक्रीकर प्रथम और द्वितीय स्थान में क्रमश: आदित्य,गगन और शुभ का ग्रुप रहा।  दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में चरण होटल के संचालक गजेन्द्र कंचन, बीकानेर स्वीट्स के संचालक रूपेश गोयल , बीकानेर भोजनालय के संचालक सुनील बिश्नोई ,जो पूरे सिहावा अंचल के स्वाद को जानते है जीनियस ने उन्हें बच्चों के व्यंजनों को चखने परखने का जिम्मा सौंपा था। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक राम प्रसाद तिवारी, नंदलाल प्रजापति, विशेष रूप से उपस्थित रहे।

स्टेट बैंक के ब्रांच मैनेजर अभिषेक, एक्सिस बैंक के ब्रांच मैनेजर नीलकमल नाग, पंजाब नेशनल बैंक के ब्रांच मैनेजर की उपस्थिति भी सराहनीय रही।


अन्य पोस्ट