धमतरी

उडऩदस्ता दल ने 40 कट्टा अवैध धान किया जब्त
15-Nov-2024 6:53 PM
 उडऩदस्ता दल ने 40 कट्टा अवैध धान किया जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 धमतरी, 15 नवंबर। उडऩदस्ता दल ने 40 कट्टा अवैध धान जब्त किया।अवैध धान भंडारण और परिवहन की जांच करने राजस्व, खाद्य विभाग और सहकारिता एवं मंडी के अधिकारियों का दल गठित किया गया है। दल द्वारा जिले के अवैध धान भण्डारण और परिवहन पर कार्यवाही की जा रही है। ब्लॉक स्तरीय उडऩदस्ता दल कुरूद द्वारा चर्रा स्थित पन्नालाल देवांगन के प्रतिष्ठान में आकस्मिक जांच की गई। जांच में 40 कट्टा अवैध धान का भंडारण मिलने पर मंडी अधिनियम 1972 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि उडऩदस्ता दल द्वारा अवैध धान के भण्डारण, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जाएगी।

दिनभर में 22.52 करोड़ की हुई धान खरीदी

14 नवंबर को 2523 किसानों से 22.52 करोड़ का 97 हजार 539 क्विंटल धान खरीदा है। इस बीच बैंक ने 4 करोड़ कर्ज भी वसूल लिए। समितियों में 17 फीसदी से अधिक नमी वाले 200 किसानों का धान रिजेक्ट किया। बेलरगांव सोसायटी में 2 किसानों को वापस लौटाया। सोरम में 5 किसानों का धान रिजेक्ट हो गया। 20 से 22 फीसदी तक नमीयुक्त धान को वापस किया।

धान खरीदी एक नजर में

जिले में धान खरीदी केंद्र 100 हैं। पंजीकृत 1 लाख 27 हजार 596 किसान, धान खरीदी का अनुमानित लक्ष्य 67 लाख 43 हजार 120 क्विंटल है। कर्ज लेने वाले किसान 65 हजार 162 हैं। कर्ज वितरण 260.50 करोड़ का हुआ है।

कलेक्टर नम्रता गांधी ने अछोटा, माकरदोना और लीलर का निरीक्षण किया। उन्होंने चबूतरा, डेनेज, बैनर-पोस्टर, पेयजल, माइक्रो एटीएम, स्टेक, तिरपाल, टोल फ्री नंबर, कांटा-बांट सत्यापन, नमी मापक यंत्र, प्राथमिक उपचार किट आदि की जानकारी ली। किसानों से रूबरू चर्चा भी की।


अन्य पोस्ट