धमतरी

गाड़ी में तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार
15-Nov-2024 2:15 PM
गाड़ी में तोडफ़ोड़, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 15 नवंबर। अंबेडकर चौक में एक बदमाश ने रॉड से गाड़ी में तोडफ़ोड़ की। कार समेत अन्य वाहनों के कांच तोड़ दिए। पुलिस सूचना पर घटनास्थल पहुंची और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है।

शहर के जोधापुर स्थित अंबेडकर चौक में गुरुवार की शाम करीब 5.30 बजे टिकरापारा बस्ती की ओर से एक युवक आया और चौक में हंगामा करने लगा। युवक लोहे की रॉड रखा था, जिससे सर्विसिंग कराकर रुद्री की ओर जा रही कार सीजी 05 एपी-2734 पर उक्त युवक ने हमला कर दिया।

कार के सामने कांच में तोडफ़ोड़ करने के बाद साइड कांच को भी तोड़ दिया। इसके बाद युवक ने डिगेश कुमार नामक युवक की रॉड से पिटाई भी कर दी। वहां से गुजर रहे एक यात्री वाहन में भी तोडफ़ोड़ की। पुलिस पहुंची और युवक को पकड़ लिया।

कोतवाली टीआई राजेश मरई ने बताया कि अंबेडकर चौक में कार में तोडफ़ोड़ करने वाले युवक सोनू नेताम (25) निवासी टिकरापारा को गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य पोस्ट