धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 14 नवंबर। चौकी बिरेझर पुलिस ने मड़ेली स्थित चिराईया खार में छापेमारी की। मैदान में 2 अलग-अलग फड़ में दबिश देकर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया। सभी के पास से 1 लाख 3 हजार 50 रुपए जब्त हुआ है। साथ ही 2 बंडल 52 पत्ती ताश बरामद किया। सभी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस चौकी बिरेझर को मुखबिर से सूचना मिली कि मड़ेली भाठापारा, चिराईया खार के पास मैदान में जुआ खेल रहे है। घेराबंदी कर पुलिस ने 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर 59 हजार 850 रुपए जब्त किया। मामले में मुकेश साहू, नवीन साहू, होमप्रकाश साहू, उत्तम कुमार साहू, शिव कुमार साहू भलेरा आरंग, लोकनाथ साहू, गंगादीन साहू, गजेन्द्र सिंह ठाकुर, किशोर साहू व कुम्भनारायण साहू को गिरफ्तार किया है।मड़ेली के भाठापारा चिराईया खार के पास मैदान में जुआ खेलते 8 जुआरियों को पकड़ा। सभी से 43200 रुपए जब्त हुआ। जुआरियों में योगेश्वर साहू, भीखम साहू, लीलाराम साहू, महेश साहू, कीर्तन साहू, अनिल कुमार साहू, थानूराम सिन्हा व अरुण कुमार साहू शामिल हैं।


