धमतरी
धमतरी, 9 नवंबर। जिले में फसल गिरदावरी काम जारी है। शुक्रवार को कलेक्टर नम्रता गांधी समेत अन्य अधिकारियों ने फसल गिरदावरी के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने भोयना, जंवरगांव, अरौद और मथुराडीह के खेतों में उतरकर गिरदावरी सत्यापन किया। पटवारी द्वारा संधारित अभिलेखों का मौके पर क्रॉस जांच की। गिरदावरी कार्य को विशेष सावधानी व त्रुटिरहित ढंग से पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
जिले में पटवारियों ने गिरदावरी कर भुइयां सॉफ्टवेयर में अपलोड की। इसके बाद पटवारी द्वारा संपादित गिरदावरी कामों के भौतिक सत्यापन के लिए तहसील स्तरीय गिरदावरी सत्यापन दल तैयार कर एप के माध्यम से सत्यापन करने आईडी और पासवर्ड दिया। तहसील स्तर पर 290 अधिकारियों, कर्मचारियों का दल नियुक्त है। जिले के कुल खसरों में से अधिकांश का सत्यापन दल द्वारा रेंडमली सत्यापन कर लिया गया है। तहसील स्तरीय सत्यापन दल द्वारा सत्यापित खसरों में 5 प्रतिशत खसरों का दोबारा जिला स्तरीय गिरदावरी सत्यापन दल द्वारा ऑनलाइन एप के माध्यम से सत्यापन करने 116 अधिकारियों का चयन कर आईडी, पासवर्ड दिया गया, जिसमें 476 खसरे थे।
जिला स्तरीय सत्यापन दल के अधिकारी ने हल्का पटवारी व उसके द्वारा संधारित राजस्व अभिलेखों में दर्ज खसरा प्रविष्टि की जांच की गई। जांच के दौरान सीईओ जिपं रोमा श्रीवास्तव, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम सहित संयुक्त कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदारों को निर्देशित किया गया है।


