धमतरी
धमतरी, 30 अक्टूबर। बीसीएस पीजी कॉलेज धमतरी में 29 अक्टूबर को सुआ नृत्य, गौरा गौरी झांकी, राउत नाचा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
नृत्य प्रतियोगिता का निर्णय नृत्य के गायन, वादन, वेशभूषा व प्रस्तुतिकरण विषय पर रहा। सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढक़र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्वयं गायन कर व रिकार्डिंग गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। सुआ नृत्य में प्रथम नेहा व साथी, द्वितीय काजल व साथी, गौरा-गौरी झांकी में प्रथम वंदना व साथी, द्वितीय संकेत व साथी, राउत नाचा में प्रथम भावेश व साथी, द्वितीय संदीप व साथी ने प्राप्त किया।
निर्णायक सहायक प्राध्यापक पीसी चौधरी, डॉ. हेमवती ठाकुर, सहायक प्राध्यापक गायत्री लहरे थे। इस अवसर पर अमित कुमार, डॉ. एके सिंह, डॉ. अनिता राजपुरिया, डॉ. मनदीप खालसा, डॉ. प्रभा वेरुलकर, ग्रेस कुजूर, एनएस देहारी, डॉ. सरला द्विवेदी, डॉ. सपना ताम्रकार, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. तामेश्वरी साहू, डॉ. वेदवती देवांगन, अमरसिंग साहू, कृष्ण कुमार देवांगन, निरंजन कुमार, गोविंद प्रसाद आदि उपस्थित थे।


