धमतरी

वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
30-Oct-2024 1:11 PM
वन विभाग के पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ

डेढ़ महीने में 5 मवेशियों को मारा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 धमतरी, 30 अक्टूबर। पालतू जानवरों का शिकार करने वाला तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। पिंजरे में कैद तेंदुए को पेट्रोलिंग गाड़ी में डाला गया। मेडिकल चेकअप के बाद सुरक्षित रिसगांव रेंज के जंगल में छोड़ा।

जिले के सीमा सीतानदी- उदंती टाइगर रिजर्व में आने वाले अरसीकन्हार के जंगल में तेंदुआ हफ्तेभर से घूम रहा था। इस बीच तेंदुआ गांव में लगातार जानवरों को शिकार किया, जिसे लेकर ग्रामीण दहशत में थे। वन विभाग को तेंदुए को पकडऩे की मांग की। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पिंजरा रखा गया। दो दिन बाद मंगलवार को तेंदुआ फंस गया। पकड़ाया तेंदुआ नर व उम्र करीब 3 साल है।

सीतानदी उदंती टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि तेंदुआ के पिंजरे में फंसने की जानकारी मिली। इसके बाद तेंदुए को गांव से बाहर निकालने घंटे भर रेस्क्यू किया गया। पिंजरे में तेंदुआ को फंसाने एक तरफ बकरा को रखा था। तेंदुए ने डेढ़ महीने में करीब 5 मवेशियों का शिकार किया। पकड़ाने के बाद मेडिकल चेकअप कराया गया, जिसमें तेंदुआ को स्वस्थ है। तेंदुए को रिसगांव के जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

 

 


अन्य पोस्ट