धमतरी

5 को राज्योत्सव, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी
29-Oct-2024 3:19 PM
5 को राज्योत्सव, अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 29 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना दिवस पर राज्योत्सव का एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम 5 नवंबर को होगा। यह कार्यक्रम एकलव्य खेल मैदान में होगा। इसके मद्देनजर कलेक्टर नम्रता गांधी ने तैयारियों का सोमवार को निरीक्षण किया।

कार्यक्रम स्थल में कृषि, उद्यानिकी, पशु चिकित्सा विभाग, मत्स्य विभाग, उद्योग, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, वन विभाग, खाद्य विभाग, श्रम विभाग, परिवहन विभाग, स्कूल शिक्षा और समाज कल्याण विभाग द्वारा विभाग के विशेष उपलब्धियों एवं राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं एवं सफल परियोजनाओं का प्रदर्शन लगाया जाएगा।

कलेक्टर ने राज्योत्सव 2024 के सफल एवं व्यवस्थित तरीके से करने अधिकारियों का दायित्व सौंपा है। जिपं सीईओ को राज्योत्सव 2024 का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। कलाकारों के लिए प्रशस्ति पत्र वितरण, समय पूर्व मोमेंट, स्मृति चिन्ह इत्यादि के नमूना कलेक्टर के अनुमोदन उपरांत पर्याप्त संख्या में रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

कार्यक्रम में सुरक्षा एवं यातायात की जिम्मेदारी एसपी आंजनेय वाष्र्णेय की होगी। बेरिकेटिंग के लिए बांस-बल्ली की व्यवस्था डीएफओ श्रीकृष्ण जाधव द्वारा की जाएगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी को आमंत्रण पत्र प्रारूप तैयार करने और कानून व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाने, एसडीएम धमतरी और तहसीलदार धमतरी को सहायक नोडल अधिकारी सहित बैठक व्यवस्था और आमंत्रण पत्र वितरण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आयुक्त निगम, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग धमतरी को मंच व्यवस्था, बेरिकेंटिंग, बैठक, स्टेज निर्माण, लेआउट विभागीय प्रदर्शनी के लिए पंडाल व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया। बिजली विभाग को नियमित बिजली आपूर्ति, जनरेटर और साउंड सिस्टम की व्यवस्था, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग एवं कार्यपालन अभियंता प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना धमतरी को स्थानीय कलाकारों की व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन को मंच संचालन हेतु उद्घोषक की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई।

आयुक्त निगम को कार्यक्रम स्थल की सफाई, पर्याप्त पेयजल की व्यवस्था, पानी के टेंकर, जिसमें नल टोटी युक्त, आवश्यकतानुसार महिला, पुरूष टॉयलेट की व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। डिप्टी कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र और सहायक संचालक मछली पालन विभाग को कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागीय प्रदर्शनियों का व्यवस्थित प्रदर्शित करवाने कहा है।

जिला सेनानी नगर सेना धमतरी द्वारा जिले में उपलब्ध फायर ब्रिगेड को समारोह स्थल पर उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल, अतिथियों के लिए स्वल्पाहार, भोजन की व्यवस्था, सीएमएचओ द्वारा एंबुलेंस एवं प्राथमिक चिकित्सा कीट, स्ट्रेचर इत्यादि की व्यवस्था की जाएगी। उद्यानिकी विभाग को सजावट के लिए गमला एवं फूल मालाओं की व्यवस्था और कृषि उपज मंडी समिति धमतरी/कुरूद द्वारा आमंत्रण पत्र छपाई और फोटोग्राफी की व्यवस्था की जाएगी।


अन्य पोस्ट