धमतरी

परसुली से पिकअप की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, बाइक-स्कूटी भी जब्त
26-Oct-2024 3:48 PM
परसुली से पिकअप की चोरी, आरोपी गिरफ्तार, बाइक-स्कूटी भी जब्त

धमतरी, 26 अक्टूबर। पुलिस ने पिकअप चोर को पकड़ा है। आरोपी से चोरी हुई पिकअप के अलावा बाइक व स्कूटी भी जब्त की है। गाडिय़ों की कीमत 80 हजार है। 
साइबर सेल प्रभारी सन्नी दुबे ने बताया कि परसुली निवासी यशवंत साहू ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया कि 15-16 अक्टूबर की रात पिकअप सीजी 04 जेसी 9441 चोरी हो गई। पुलिस ने एफआईआर किया। जांच शुरू की। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज ढूंढे। 

24 अक्टूबर को मुखबिरों की सूचना पर संदेही मनीष सोनकर (22) निवासी गुंडरदेही सांहड़ा चौक बालोद को पकड़ा, जो वर्तमान में लाल बगीचा धमतरी निवासी है। पूछताछ में पिकअप चोरी करना स्वीकारा। 

मास्टर चाबी से पिकअप चोरी की और पहचान छुपाने नंबर प्लेट भी बदलकर चलाई। उसके पास से पिकअप के अलावा एक्टिवा व बाइक जब्त हुई। गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
 


अन्य पोस्ट