धमतरी
18 से 35 वर्ष के 5 खेल में विजेता
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 26 अक्टूबर। जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता रुद्री स्थित खेल मैदान में हुई, जिसमें चारों ब्लॉक के विजेता टीम शामिल हुई। धमतरी, कुरुद, नगरी और मगरलोड से 377 प्रतिभागी शामिल हुए।
इस दौरान 9 से 18 वर्ष और 18 से 35 वर्ष में 13 मुकाबले हुए, जिनमें से धमतरी ब्लाक की टीम ने दोनों वर्गों में सबसे ज्यादा मैच जीते। 9 से 18 वर्ष में 8 और 18 से 35 वर्ष में 5 मुकाबले जीते। विजेताओं का अतिथियों ने सम्मान किया।
9 से 18 वर्ष हॉकी में प्रथम नगरी सलोनी की टीम रहीं। रस्साकसी में प्रथम चरमुडिय़ा कुरुद, द्वितीय करेली छोटी मगरलोड, फुटबॉल में प्रथम धमतरी, द्वितीय कुरुद, वॉलीबॉल में प्रथम धमतरी आरपीएससी, द्वितीय सरगी मगरलोड, खो-खो में प्रथम धमतरी, द्वितीय नगरी की टीम रहीं।
एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में प्रथम धमतरी की कविता यादव, द्वितीय मगरलोड की देविका ध्रुव, 400 मीटर दौड़ में प्रथम मगरलोड की देविका ध्रुव, द्वितीय धमतरी की रागिनी, तवा फेंक में प्रथम धमतरी की रूपाली, द्वितीय मगरलोड की हेमलता भारती, बैडमिंटन सिंगल्स में प्रथम धमतरी की एकस्वी ध्रुव, द्वितीय कुरुद की अदिति यादव, बैडमिंटन डबल्स में प्रथम नगरी की फुलेश्वरी सिन्हा व भावना मंडावी, द्वितीय मगरलोड की डोमेश्वरी साहू व पायल निषाद, कुश्ती 54 किग्रा में प्रथम धमतरी की पायल नेताम, मगरलोड की भारती साहू, 53 किग्रा में धमतरी की टेनू पटेल, द्वितीय मगरलोड की लेसमनी, बॉस्केटबाल में प्रथम कुरुद, द्वितीय धमतरी की टीम रहीं।
रस्साकसी में प्रथम नगरी घुरावड़, द्वितीय धमतरी डोडक़ी, वॉलीबाल में प्रथम नगरी डोंगाडुला, द्वितीय पीजी कॉलेज धमतरी, खो-खो में प्रथम धमतरी, द्वितीय कुरुद, एथलेटिक्स 100 मीटर दौड़ में प्रथम धमतरी की चंद्रकला, द्वितीय मगरलोड की नूरजहां, 400 मीटर दौड़ में नगरी की प्रथम ललिता मरकाम, द्वितीय मगरलोड की सोमलता कंवर, तवा फेंक में नगरी की पुर्निया नेताम, द्वितीय मगरलोड की दामिनी साहू, बैडमिंटन सिंगल में प्रथम मगरलोड की नूरजहां, डबल्स में प्रथम मगरलोड की नर्गिस व सोनिया साहू, कुश्ती 50 किग्रा में धमतरी की मोनिका भोयर, द्वितीय मगरलोड की उमा साहू, 53 किग्रा में प्रथम धमतरी की वेदकुमारी, द्वितीय मगरलोड की यामिनी निषाद, वेटलिफ्टिंग 49 किग्रा में प्रथम धमतरी की ओजल साहू, बास्केटबाल में प्रथम कुरुद, द्वितीय धमतरी की टीम रहीं।
खेलों का उत्साह छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में देखने ज्यादा मिला- विधायक
प्रतियोगिता का शुभारंभ धमतरी विधायक ओंकार साहू ने किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारी संस्कृति, हमारी जीवनशैली का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेलों के प्रति उत्साह हमें पिछले कांग्रेस सरकार के छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में देखने को ज्यादा मिला था, क्योंकि छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में बूढ़े, बच्चे, जवान महिला व पुरुष दोनों भाग लेते थे। छत्तीसगढ़ की परंपरा से जुड़े गेड़ी दौड़, भंवरा, फुगड़ी, कुश्ती जैसे खेल भी शामिल थे।
विशेष अतिथि महापौर विजय देवांगन, भाजपा प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, जिपं सदस्य खूबलाल ध्रुव, राजेश ठाकुर, कलेक्टर नम्रता गांधी, डीईओ टीआर जगदल्ले आदि उपस्थित थे।


