धमतरी

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में जिले से 12 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल
16-Oct-2024 4:17 PM
भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा  में जिले से 12 हजार से अधिक  विद्यार्थी होंगे शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 16 अक्टूबर। 
अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा-2024 का आयोजन किया है। जिले से 12278 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा 19 अक्टूबर को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक धमतरी जिले के परीक्षा केंद्रों में होगा।

भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के जिला संयोजक प्रदीप देवांगन, सचिव लक्ष्मण यादव, कोषाध्यक्ष मोहन गंजीर ने बताया कि धमतरी जिले के धमतरी ब्लॉक से 2488, कुरूद से 3029, मगरलोड से 2773, नगरी से 2459, भखारा से 1529 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा में कक्षा 5वीं से 12वीं तक और कॉलेज के छात्र-छात्रा शामिल होंगे। जिले के सभी संबंधित शालाओं तक प्रश्न पेपर व ओएमआर सीट पहुंचाने काम जारी है।

किसी शाला तक प्रश्न पेपर नहीं पहुंच पाया है, तो वह गायत्री शक्तिपीठ धमतरी कार्यालय से परीक्षा सामग्री ले सकते हैं। गायत्री परिवार के जिला समन्वयक दिलीप नाग ने बताया कि परीक्षा के दौरान शिक्षकों के साथ जिले के ब्लॉक समन्वयक, इकाई प्रमुख, सभी परिजनों भी मौजूद रहेंगे।
 


अन्य पोस्ट