धमतरी

निगम ने पुलिस के साथ मिलकर सौ दुकानों से हटाये अवैध अतिक्रमण
16-Oct-2024 2:48 PM
निगम ने पुलिस के साथ मिलकर सौ दुकानों से हटाये अवैध अतिक्रमण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 16 अक्टूबर। दिवाली त्योहार के ठीक पहले अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू किया। सदर मार्ग में कचहरी ढलान से घड़ी चौक अतिक्रमण हटाया। निगम के मुताबिक करीब 100 दुकान, फुटकर व्यवसायी से अतिक्रमण सडक़ से हटाया।

सामान जब्त किया। व्यापारी अपने दुकान के बाहर रखे टेबल, प्रचार सामग्री समेत अन्य समानों को नगर निगम की टीम ने जब्त किया। दुकानदारों को हिदायत दी कि दुकानों के सामान को रोड में फैलाकर व्यापार न करें।

सदर मार्ग में दोनों ओर बने नाली के बाहर दुकान नहीं लगाने के सख्त निर्देश दिए। अधिकारियों ने चेताया कि नाली के बाहर दोबारा दुकान लगाते हैं, तो दुकानदारों पर कार्रवाई होगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान निगम की टीम ने सिर्फ समानों को जब्त किया गया है। 20 से अधिक कैरेट, प्रचार सामान, टेबल जब्त किया गया। ठेला, गुमटी व पसरा लगाने वालों को समझाईश भी दी गई। घड़ी चौक से रामबाग तक जगह-जगह जाम लगता है। बालक चौक, गोलबाजार, मठ मंदिर, चमेली चौक, इतवारी बाजार मोड़, डॉ. एनपी गुप्ता अस्पताल के पास, गणेश चौक के पास जाम लगता है।

 व्यापारी दुकान से 2-3 मीटर बाहर सामान रखकर व्यापार करते हैं। सदर मार्ग में सामान खरीदने वाले हितग्राहियों को गाडिय़ां सडक़ में पार्क करनी पड़ती है। इस कारण इस मार्ग में पल-पल जाम लगते रहता है।


अन्य पोस्ट