धमतरी

विवाद पर चाचा की हत्या, थाने पहुंच समर्पण
16-Oct-2024 1:26 PM
विवाद पर चाचा की हत्या, थाने पहुंच समर्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
धमतरी, 16 अक्टूबर। 
एक बार फिर जिले में हत्या का मामला सामने आया है।  आज सुबह भठेली में मामूली विवाद पर भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी। आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को आत्मसमर्पण किया। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर भखारा पुलिस मौके पर पहुंची। 

भखारा पुलिस के मुताबिक मृतक बिहारी लाल ढीढ़ी (74) और उसके भतीजे शीत कुमार (41) के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। यह विवाद 20 साल से चल रहा था। आज सुबह इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। जिस पर तैश में आकर शीत कुमार ने अपने चाचा के सिर के ऊपर लोहे के पट्टे से वार कर दिया। खून से लथपथ बिहारी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आरोपी ने थाने पहुंचकर खुद को आत्मसमर्पण किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
 

 


अन्य पोस्ट